- Excellencies,
- Distinguished guests,
- My dear friends from across the world,
On behalf of the people of India, I warmly welcome you to New Delhi.”
नमस्कार!
आप सभी विशिष्ट अतिथियों का, विश्व-भर से पधारे मेरे मित्रों का, भारत की धरती पर, नई दिल्ली में, हार्दिक स्वागत है। मैं आज यहाँ 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आप सभी का अभिनंदन करता हूँ।
मेरे मित्रों,
हम मानव इतिहास के एक ऐसे निर्णायक क्षण में खड़े हैं,
जहाँ तकनीक पहले से कहीं अधिक तेज़ी से,
गहराई से, और अप्रत्याशित रूप से
दुनिया को बदल रही है।
हर तकनीकी क्रांति ने समाज को दशकों में बदला।
लेकिन
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया को
वर्षों में नहीं,
महीनों में, कभी-कभी हफ्तों में बदल रही है।
यह गति असीम संभावनाएँ लेकर आती है।
लेकिन
यह गति गंभीर चुनौतियाँ भी लेकर आती है।
एआई मानवता को सशक्त बना सकती है।
लेकिन
यही एआई— रोज़गार को प्रभावित कर सकती है,
गोपनीयता को खतरे में डाल सकती है,
भ्रामक सूचनाओं को बढ़ा सकती है,
असमानता को गहरा कर सकती है,
और शक्ति को कुछ हाथों में केंद्रित कर सकती है।
इसलिए आज सबसे बड़ा प्रश्न यह नहीं है कि एआई
कितनी तेज़ी से बढ़ेगी,
बल्कि यह है कि एआई
कितनी ज़िम्मेदारी से विकसित और शासित होगी।
मेरे मित्रों,
अगर हम ईमानदारी से देखें तो एआई के सामने
आज कई बड़ी चुनौतियाँ स्पष्ट दिखाई देती हैं।
पहली चुनौती — रोज़गार है।
अगर एआई मानव को विस्थापित करने लगे,
तो विकास का अर्थ अधूरा रह जाएगा।
दूसरी चुनौती — गोपनीयता है ।
अगर डेटा सुरक्षित नहीं रहा,
तो तकनीक शक्ति नहीं, भय बन जाती है।
तीसरी चुनौती — विश्वास है ।
अगर एआई के निर्णय समझ से बाहर होंगे,
तो समाज में अविश्वास बढ़ेगा।
चौथी चुनौती — असमानता है ।
अगर एआई कुछ देशों
और कुछ कंपनियों तक सीमित रह गई,
तो डिजिटल उपनिवेशवाद जन्म ले सकता है।
और पाँचवीं सबसे बड़ी चुनौती है मानव नियंत्रण।
अगर निर्णय मशीन ले और उत्तरदायित्व
मानव से छिन जाए, तो यह प्रगति नहीं, बहुत बड़ा संकट होगा।
मेरे मित्रों,
भारत मानता है तकनीक का उद्देश्य मानव गरिमा को बढ़ाना होना चाहिए,
मानव को बदलना नहीं।
यही सोच भारत के एआई दृष्टिकोण
की आधारशिला है।
हमने डिजिटल इंडिया में देखा है।
अगर तकनीक भारत जैसे विविधता वाले देश में
काम कर सकती है तो वह दुनिया में कहीं भी काम कर सकती है।
यूपीआई, आधार और भाषिणी—
भारत ने समावेशी, सुलभ और विश्वसनीय तकनीक
का मॉडल दुनिया को दिया है।
मेरे मित्रों,
पिछले वर्ष पेरिस में हमने एआई को लेकर संकल्प लिए थे।
लेकिन आप भारत को जानते हैं,भारत केवल वादे नहीं करता,
भारत परिणाम देता है।
आज वैश्विक दक्षिण में पहली बार यह शिखर सम्मेलन हो रहा है।
यह केवल संवाद का मंच नहीं है,
यह काम करने का क्षण है।
कुछ लोग कहते हैं रेग्युलेशन इन्नोवेशन को धीमा कर देता है।
मैं इससे सहमत नहीं हूँ।
स्मार्ट रेगुलेशन विश्वास पैदा करता है।
और विश्वास अपनाने की गति बढ़ाता है।
भारत का एआई ढाँचा जोखिम-आधारित है, पारदर्शी है,
और मानव उत्तरदायित्व पर आधारित है।
भारत का एआई दृष्टिकोण इन स्तंभों पर आधारित है।
पहला—
एआई अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
दूसरा—
एआई मानव-केंद्रित हो ।
तीसरा— वैश्विक सहयोग पर आधारित हो , प्रतिस्पर्धा नहीं।
चौथा—
ओपन इनोवेशन हो साथ ही संप्रभु विकल्प भी हो ।
और पाँचवाँ—
परिवर्तन के साथ जन-संरक्षण भी हो ।
आज भारत—वैश्विक एआई कॉमन्स की स्थापना करेगा।
AI for कौशल की पहल शुरू करेगा।
नई दिल्ली एआई घोषणा-पत्र दुनिया के सामने रखेगा।
हर संकल्प के साथ जवाबदेही भी होगी।
मेरे मित्रों,
यह एआई भविष्य की बात नहीं है।
यह वर्तमान है और यह आज लोगों के जीवन को बदल रही है।
भारत को
विश्वगुरु इसलिए कहा गया क्योंकि हमने
ज्ञान बाँटा, उस को सीमित नहीं किया।
आज भारत दुनिया को मानव-केन्द्रित एआई का मार्ग दिखाना चाहता है।
चुनाव हमारे सामने है।
भारत ने अपना चयन कर लिया है।
भारत मानवता के साथ खड़ा है।
मैं
भारत के प्राचीन ज्ञान की उस प्रार्थना के साथ
समापन करता हूँ- “तमसो मा ज्योतिर्गमय।”
अंधकार से प्रकाश की ओर।
एआई वह प्रकाश बने, सबके लिए,
आज से।
जय हिंद।
जय भारत।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
Global AI Impact Summit 2026
Probable Address by the Prime Minister
Excellencies,
Distinguished guests,
My dear friends from across the world,
On behalf of the people of India, I warmly welcome you to the land of India, here in New Delhi.
Today, I extend my greetings to all of you on behalf of 1.4 billion Indians.
My friends,
We are standing at a decisive moment in human history,
where technology is changing the world faster than ever before,
more deeply, and in unpredictable ways.
Every technological revolution has transformed society over decades.
But Artificial Intelligence is transforming the world not in years,
but in months, and sometimes even in weeks.
This speed brings limitless possibilities.
But this speed also brings serious challenges.
AI can empower humanity.
But the same AI can affect employment,
can endanger privacy,
can amplify misinformation,
can deepen inequality,
and can concentrate power in the hands of a few.
Therefore, today the biggest question is not how fast AI will grow,
but how responsibly AI will be developed and governed.
My friends,
If we look honestly, several major challenges facing AI are clearly visible today.
The first challenge is employment.
If AI begins to displace human beings,
then the meaning of development will remain incomplete.
The second challenge is privacy.
If data is not secure,
then technology does not remain a source of strength,
it becomes a source of fear.
The third challenge is trust.
If the decisions of AI are beyond understanding,
then distrust will increase in society.
The fourth challenge is inequality.
If AI remains limited to a few countries
and a few companies,
then digital colonialism may emerge.
And the fifth and the biggest challenge is human control.
If decisions are taken by machines and responsibility is taken away from humans,
then this will not be progress, but a very serious crisis.
My friends,
India believes that the purpose of technology should be to enhance human dignity,
not to replace human beings.
This thinking is the foundation of India’s approach to AI.
We have seen in Digital India
that if technology can work in a diverse country like India,
then it can work anywhere in the world.
UPI, Aadhaar, and Bhashini—
India has given the world a model of inclusive, accessible, and reliable technology.
My friends,
Last year in Paris, we took commitments regarding AI.
But you know India—India does not merely make promises,
India delivers results.
Today, for the first time, this summit is being held in the Global South.
This is not merely a platform for dialogue,
this is a moment for action.
Some people say that regulation slows down innovation.
I do not agree with this.
Smart regulation creates trust.
And trust increases the speed of adoption.
India’s AI framework is risk-based, transparent,
and founded on human accountability.
India’s approach to AI is based on these pillars.
First—
AI must reach the last person.
Second—
AI must be human-centric.
Third—
It must be based on global cooperation, not competition.
Fourth—
There must be open innovation, along with sovereign choice.
And fifth—
There must be protection of people along with change.
Today, India will establish the Global AI Commons.
It will launch the AI for Skills initiative.
India will place the New Delhi AI Declaration before the world.
With every commitment, there will also be accountability.
My friends,
This AI is not a matter of the future.
It is the present, and it is transforming people’s lives today.
India is called a Vishwaguru because we shared knowledge,
we did not restrict it.
Today, India wants to show the world the path of human-centric AI.
The choice is before us.
India has made its choice.
India stands with humanity.
I conclude with that prayer from India’s ancient wisdom—
“Tamaso mā jyotir gamaya.”
From darkness, lead us to light.
May AI become that light, for everyone,
starting today.
Jai Hind.
Jai Bharat.
Thank you very much.
लेखक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के speech writer हैं |









Leave a Reply